बॉलीवुड: बॉलीवुड की बंगाली बाला यानी बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर पिछले काफी समय से रोमांटिक वेकेशन मना रहे हैं। जिसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बीते दिनों ही वेकेशन मनाने के लिए मालदीव निकले थे। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक और बेहद खूबसूरत पल का खुलकर आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं।
Bipasha Basu Maldives Photos
जो उनकी इस तस्वीर में साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर को इंप्रेस करने के लिए स्विमिंग पूल में उतरती नजर आती हैं।
इस दौरान आप देख है कि जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु स्विमिंग पूल में ही ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन था। करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन के मौके पर ही दोनों मालदीव में वेकेशन मनाने पहुंचे थे।
इस दौरान की कई तस्वीरें भी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जो इस वक्त वायरल हो रही है। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक ढेर सारे लाइक्स और कमेंट तस्वीरों पर आ चुके है। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी की थीं शादी के बाद से ही लगातार एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आते है।
Leave a Reply